• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल राष्ट्र निर्माण की मिसाल : बांसुरी स्वराज

Modi government 11-year tenure is an example of nation building: Bansuri Swaraj - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की व्याख्या की। उन्होंने सरकार के कार्यकाल को "राष्ट्र के मूल निर्माण का दौर" बताया। बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज विदेशों में भारत की धाक बढ़ी है। भारतीय नागरिकों को अन्य देशों में आज सम्मान की नजरों से देखा जाता है। भारत में हुए विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़ी क्रांति आई है। बांसुरी स्वराज ने कहा, "2014 से पहले कश्मीर में तिरंगा फहराना भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। आज हम गर्व से देख सकते हैं कि चिनाब ब्रिज जैसे विशाल निर्माण कार्य पूरे हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां तिरंगा लेकर नजर आए। ये सिर्फ विकास के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान और मनोबल के भी प्रतीक हैं।" मोदी सरकार की सुरक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 2026 तक भारत को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त करने का लक्ष्य रखा है और अब तक 60 से अधिक जिले नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं। बांसुरी स्वराज ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को भी रेखांकित किया।
भाजपा सांसद ने कहा, "जब-जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने भारत पर हमला किया, तब-तब हमारी सेनाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या हाल ही में सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने दिखाया है कि हम अपनी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करते।"
बांसुरी स्वराज ने हाल में हुई कूटनीतिक पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने राजनीतिक विचारधाराओं की भिन्नता को पीछे छोड़ते हुए सभी दलों के सांसदों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश भेजा। उन्होंने कहा, "हर सांसद ने भारत की एकता की बात की। ये हमारे लिए एक बड़ी खुशी है।"
कोविड महामारी के समय मोदी सरकार की नीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों को मुफ्त वैक्सीन भेजी, जो उन देशों के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई। प्रेस वार्ता के अंत में बांसुरी स्वराज ने कहा कि "पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सिर्फ विकास नहीं कर रहा, बल्कि वैश्विक मंच पर एक जिम्मेदार शक्ति के रूप में उभर रहा है। 11 सालों में जो कुछ भी बदला है, वो सिर्फ नीतियां नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास और दृष्टिकोण का बदलाव है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi government 11-year tenure is an example of nation building: Bansuri Swaraj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bansuri swaraj, modi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved