नई दिल्ली। मिजोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजशेखरन का इस्तीफा स्वीकार कर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया है। सूत्रों ने बताया कि राजशेखरन भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अपना भाग्मा आजमा सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केरल भाजपा के अध्यक्ष रहे राजशेखरन को पिछले साल मई में मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काफी नजदीक माने जाते हैं। उन्हें 2015 में केरल भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था और वे मई 2018 तक इस पद पर रहे थे। आपको बताते जाए कि केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं। इनमें से 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 12 और सीपीआईएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।
केरल में कुछ महीनों में पार्टी ने लगातार चुनावी अभियान चलाया है। सबलीमाला मुद्दे को लेकर भी काफी भाजपा के पक्ष में माहौल बना।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope