नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल के वीकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ की खबर आई है। अरविंद केजरीवला के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ कर किसी ने उनसे संबंधित जानकारियों को गलत तरीके से एडिट किया गया है। पेज पर अरविंद केजरीवाल का नाम अरविंद केजरीबवाल लिखा गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि जिस केजरीवाल को जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में जानती है, उसे विकिपीडिया पेज पर दिल्ली का मूर्खमंत्री बताया गया है। केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को आम ‘आमदनी’ पार्टी लिखा है। पेज ने केजरीवाल के प्रोफेसन को लेकर जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नाम है केजरीबवाल
विकिपीडिया पेज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम बताया गया है अरविंद केजरीबवाल। आशंका जताई जा रही है ािक उनके पूर्व में किए गए कामों को ध्यान में रखकर बताया गया होगा।
पार्टी का नाम भी बदला
विकिपीडिया पेज केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को आम आमदनी पार्टी बताया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि पार्टी का नाम बदलने वाले की मंशा क्या है।
केजरीवाल को बताया मुर्खमंत्री
विकिपीडिया पेज पर आगे केजरीवाल के पद को लेकर भी कुछ अलग ही शब्द इस्तेमाल किया गया है। जनता उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री जानती है लेकिन पेज उन्हें दिल्ली का मुर्खमंत्री बता रहा है।
पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ
पेज ने केजरीवाल के प्रोफेसन को लेकर जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं। ऐसा लगता है कि उनकी फिल्में देखने के शौक के चलते उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक और पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ बताया गया है।
विकिपीडिया पेज को एडिट करना बहुत ही आसान
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह को ED ने गिरफ्तार किया
उज्ज्वला लाभार्थियों को अब रसोई गैस पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलेगी
ED ने महादेव बुक्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजा
Daily Horoscope