• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Minimum temperature recorded in Delhi is 7.1 degree Celsius - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री कम है। आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चला है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों के संचालन में देरी होने की भी सूचना है।
आईएमडी ने सुबह 7 बजे अपने ट्वीट में कहा, पालम हवाई अड्डे (दिल्ली) पर विजिबिलिटी 4.30 बजे 0 मीटर से बढ़कर 50 मीटर हो गई और 6.30 बजे 150 मीटर तक सुधर गई।
हालांकि, सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी में सुधार हुआ और पालम में 500 मीटर और सफदरजंग में 400 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।
इसके अलावा, शहर भर के कई स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर 348 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम10 का स्तर 242 यानी 'खराब' श्रेणी में था।
आईजीआई एयरपोर्ट टी3 पर पीएम2.5 का स्तर 210 यानी 'खराब' रहा और पीएम10 का स्तर 135 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minimum temperature recorded in Delhi is 7.1 degree Celsius
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: temperature, delhi, celsius, india meteorological department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved