• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर

Minimum temperature in Delhi drops to 6.9 degrees Celsius - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यह मौसमी औसत से तीन डिग्री कम है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था, हालाँकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.2 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को न्यूनतम तापमान फिर से 7 डिग्री सेल्सियक के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम कार्यालय के अनुसार, "दिन के दौरान तेज़ हवाएँ" चलेंगी।
कई दिनों तक 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में रहने के बाद शहर के कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता अब 'मध्यम' और 'खराब' श्रेणी में आ गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में 151 और पीएम10 का 'खराब' श्रेणी में 210 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा'; 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक'; 101 और 200 के बीच 'मध्यम'; 201 और 300 के बीच 'खराब'; 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'; और 401 तथा 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर पीएम2.5 का स्तर 189 और पीएम10 का 169 दर्ज किया गया।
द्वारका सेक्टर-8 में पीएम2.5 का स्तर 297 और पीएम10 का स्तर 437 रहा, जो क्रमशः 'खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में आते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minimum temperature in Delhi drops to 6.9 degrees Celsius
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved