• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में

Minimum temperature in Delhi 12.4 degree Celsius, air quality in moderate category - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। दिन के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चला है कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बहुत कम है।
आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट किया, "उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 5 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 05.30 बजे पंजाब और पश्चिम राजस्थान में घने कोहरे को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में घने कोहरे की कोई बड़ी स्थिति नहीं है।''
कई दिनों तक 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में रहने के बाद, शहर भर के कई स्टेशनों पर एक्यूआई 'मध्यम' और 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम 2.5 का स्तर 212 यानी 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम 10 का स्तर 131 पर पहुंच गया।
शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा' माना जाता है। 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पीएम 2.5 का स्तर 162 और पीएम 10 का स्तर 140 दर्ज किया गया।
द्वारका सेक्टर 8 में पीएम 2.5 का स्तर 217 और पीएम 10 का स्तर 134 रहा, दोनों क्रमशः 'खराब' और 'मध्यम' श्रेणी में आते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minimum temperature in Delhi 12.4 degree Celsius, air quality in moderate category
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, celsius, air quality, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved