• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मौसम विभाग ने पूरे भारत में भारी बारिश की चेतावनी की जारी

Meteorological Department issued warning of heavy rain across India - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार हैं।
इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार से शुक्रवार तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
मध्य भारत में बुधवार से शनिवार की अवधि के दौरान हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। विदर्भ में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बुधवार से शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिम भारत में हल्की से तेज वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में बुधवार से शनिवार तक बारिश हो सकती है। गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा, दक्षिण भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना है। बुधवार को रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बुधवार और गुरुवार को वर्षा होने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक में बुधवार को भारी वर्षा के आसार हैं।
आईएमडी ने कहा, पूर्वी भारत में 30 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश हाेेेनेे के आसार हैं, वहीं ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 से 28 जुलाई तक और झारखंड, बिहार में शनिवार को वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meteorological Department issued warning of heavy rain across India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meteorological department, india, heavy rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved