नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी का महीना बारिश के नए रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी माह के बाकी 15 दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसमें बारिश और बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार रात से फिर एक बार हल्की बारिश होगी और गुरुवार को वह तेज बौछारों में बदल जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस कारण से दिन के समय भी लोगों को बहुत सर्दी लगेगी। इस पूरे सप्ताह तापमान 18 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा। 16 जनवरी को दिन का तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार रात कई इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope