• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में कुख्यात सद्दाम गौरी-सलमान त्यागी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Member of notorious Saddam Gauri-Salman Tyagi gang arrested in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने कुख्यात सद्दाम गौरी-सलमान त्यागी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत शर्मा उर्फ अनिल के रूप में हुई है। पुनीत शर्मा एक 'घोषित अपराधी' है। पुनीत शर्मा हत्या और हथियार अधिनियम सहित नौ मामलों में शामिल है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विशेष सूचना मिली थी कि सद्दाम गौरी-सलमान त्यागी गिरोह का साथी सुभाष नगर का निवासी पुनीत शर्मा, जो राजौरी गार्डन के एक डकैती मामले में घोषित अपराधी है, वह गैंगस्टर सद्दाम गौरी और दीपू बूंदा से मिलने और उनकी अदालती सुनवाई की तारीख पर मदद करने के लिए तीस हजारी कोर्ट आएगा।
रवीन्द्र सिंह यादव ने कहा, "गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीस हजारी कोर्ट परिसर के पास जाल बिछाया गया और मेट्रो स्टेशन, कश्मीरी गेट से पुनीत को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।"
पूछताछ में पुनीत ने खुलासा किया कि वह सद्दाम गौरी और दीपक बूंदा से मिलने और संबंधित गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए तीस हजारी कोर्ट आया था।
विशेष सीपी ने कहा, “वर्ष 2005 में उसने सद्दाम, दीपक और अन्य के साथ मिलकर राजौरी गार्डन में एक ट्रांसजेंडर की हत्या कर दी थी। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 2011 में उसे हरि नगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार के एक मामले में गैंगस्टर सलमान त्यागी के साथ भी गिरफ्तार किया गया था।''
स्पेशल सीपी ने बताया कि त्यागी और गौरी तिहाड़ जेल के अंदर से अपने साथियों के जरिए गैंग चला रहे हैं।
स्पेशल सीपी ने कहा कि वर्ष 2019 में गौरी, त्यागी, रोशन खल्ला, दीपक बूंदा पर हरि नगर पुलिस स्टेशन में मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में यह गिरोह केशोपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन अजय चौधरी की हत्या की साजिश में शामिल था।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Member of notorious Saddam Gauri-Salman Tyagi gang arrested in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi police, crime branch, saddam gauri-salman tyagi gang, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved