• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल गांधी बोले- मीरा कुमार पर गर्व, देश को जोडने वाले मूल्यों का प्रतिनिधित्व..

नई दिल्ली। विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मीरा कुमार के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें मीरा कुमार पर गर्व है। साथ ही राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की साझा उम्मीदवार देश को जोडने वाले मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं। राहुल ने अपने आधारिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा, विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ वह उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो हमें एक राष्ट्र और एक तरह के लोगों के रूप में बांधती है। हमें गर्व है कि मीरा कुमार हमारी उम्मीदवार हैं। विपक्ष ने दिखाई एकजुटता: मीरा कुमार द्वारा नामांकन दाखिल करते समय विपक्ष ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की। हांलांकि विपक्ष में दरार साफ नजर आई। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस मौके पर नहीं पहुंचे। हांलांकि मीरा कुमार के नामांकन भरते समय सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के साथ 17 विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meira Kumar represents values that bind us as a nation says Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meira kumar, rahul gandhi, presidential election, values that bind us as a nation, rahul gandhi twit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved