• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कश्मीर पर वार्ताकार की नियुक्ति के बाद पहली बार राजनाथ से मिलीं महबूबा

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्र द्वारा खुफिया ब्यूरो के पूर्व अध्यक्ष दिनेश्वर शर्मा को समस्याग्रस्त राज्य में वार्ता के लिए वार्ताकार नियुक्त जाने के बाद हुई। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार बताया कि बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और डेढ़ घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक नार्थ ब्लॉक के गृह मंत्रालय कार्यालय में हुई। मुख्यमंत्री राज्य सरकार के अधिकारियों के एक दल के साथ सुबह ही यहां पहुंचीं। इनमें मुख्य सचिव बी.बी. व्यास भी शामिल थे। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू एंव कश्मीर में समस्याओं को सुलझाने के लिए शर्मा को सभी हितधारकों के साथ संवाद के लिए चुने जाने के बाद महबूब मुफ्ती की राजनाथ सिंह से यह पहली मुलाकात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mehbooba Mufti meets Rajnath Singh, says situation in Jammu and Kashmir has improved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mehbooba mufti, rajnath singh, mehbooba mufti meets rajnath singh, jammu and kashmir, kashmir situation has improved, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved