• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्ष के काले कपड़े पर मेघवाल का तंज, कहा मोदी के विकसित भारत के दृश्य को रोकना चाहते हैं

Meghwals taunt on the black clothes of the opposition, said, want to stop the vision of Modis developed India - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली।कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी और टीएमसी सहित अन्य विरोधी दलों के सांसदों द्वारा काले कपड़े पहनकर सदन की कार्यवाही में शामिल होने पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि क्या काले कपड़े पहनकर विपक्ष विकसित भारत के दृश्य को रोकना चाहते हैं। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मेघवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोप पर भी पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत सरकारी कार्यक्रमों में भी राजनीति करते हैं, यह उनकी आदत बन गई है जबकि मुख्यमंत्री को हर कार्यक्रम में बुलाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में भी गहलोत राजनीति कर रहे हैं जबकि उन्हें सुशासन और विकास का तो स्वागत करना चाहिए क्योंकि राजनीति करने के लिए तो और भी कई प्लेटफॉर्म हैं।
विपक्षी सांसदों के काले कपड़े पहनकर संसद में आने पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोध करना विपक्ष का काम है, वे करें। लेकिन देश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है फिर भी उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता जिस तरह से बढ़ रही है उसे देखते हुए वे कुछ भी करें लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
मेघवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत आगे की है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना देखा है। क्या काले कपड़े पहनकर विपक्ष विकसित भारत के दृश्य को रोकना चाहता है?
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meghwals taunt on the black clothes of the opposition, said, want to stop the vision of Modis developed India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, arjun ram meghwal, congress, dmk, ncp, tmc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved