• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालवाहक विमानों से चिकित्सा सामग्रियों की हो रही आपूर्ति

Medical supplies from freight aircraft - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मालवाहक विमानों के जरिए देशभर में चिकित्सा सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय कोविड-19 से बचाव और उसकी जांच से जुड़े आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और संबंधित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, विभिन्न राज्यों की ओर से तत्काल जरूरत की मांग के आधार पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी आवश्यक सामग्रियों के लिए आपूर्ति एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। एयर इंडिया और एलायंस एयर की उड़ानें पूरे देश में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए संचालित की जा रही हैं। बयान के अनुसार, देश के पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में आपूर्ति के लिए एलायंस एयर की एक उड़ान गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और अगरतला के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्रियां लेकर 29 मार्च, 2020 को दिल्ली से कोलकाता गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "देश के उत्तरी क्षेत्र में आपूर्ति के लिए भारतीय वायुसेना के एक मालवाहक विमान के जरिए आईसीएमआर के वीटीएम किट और अन्य आवश्यक सामग्रियां दिल्ली से चंडीगढ़ और लेह भेजी गईं। पुणे से दिल्ली लाए गए आईसीएमआर किटों को मुंबई-दिल्ली-हैदराबा-चेन्नई-मुंबई और हैदराबाद-कोयम्बटूर के मार्गों पर संचालित उड़ानों के जरिए शिमला, ऋषिकेश, लखनऊ और इम्फाल पहुंचाया जा रहा है। आईसीएमआर की किटें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी भी पहुंचाई गई हैं। चेन्नई और हैदराबाद के लिए अलग से इनकी खेप भेजी गई है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Medical supplies from freight aircraft
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus in india, coronavirus, covid-19, covid-19 in india, medical supplies, freight aircraft, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved