नई दिल्ली। नेपाल ने हाल ही में भारत द्वारा जारी किए गए नवीनतम आधिकारिक नक्शे में कालापानी क्षेत्र के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताई है। जवाब में भारत ने गुरुवार को कहा कि मानचित्र में भारत के संप्रभु क्षेत्र का सटीक चित्रण है और पड़ोसी के साथ सीमा को संशोधित नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां एक ब्रीफिंग में कहा, नए नक्शे में नेपाल के साथ हमारी सीमा को संशोधित नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नेपाल के साथ सीमा परिसीमन अभ्यास मौजूदा तंत्र के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा, हम अपने करीबी और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में भारत का राजनीतिक मानचित्र जारी किया था। इसमें कालापानी को भारतीय सीमाओं के अंदर दिखाया गया है, जिस पर नेपाल ने आपत्ति जताई है।
दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी यूनिवर्सिटी, यूजीसी ने सूची जारी की, यहां देखें
मणिपुर में कुकी-ज़ो लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ बेमियादी बंद से 2 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
एशियाई खेल - अन्नू रानी ने किया सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope