• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह कराएंगे एमजे अकबर के 'मीटू' प्रकरण की जांच

Me to campain: Amit Shah will investigate MJ Akbar Accusations of harassment - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीटू अभियान के बाद अकबर पर लगे 'उत्पीड़न' के आरोपों की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जांच कराएंगे। शाह ने कहा है कि 'देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत। हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं। आप मेरा नाम भी इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख सकते हैं।' हालांकि उन्होंने जांच की बात पर यह कहा, 'इस पर जरूर सोचेंगे।'

शाह के बयान को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि मीटू मुहिम के बाद घिरे एमजे अकबर पर बीजेपी आलाकमान की तरफ से यह पहली प्रतिक्रिया है।

एमजे अकबर पर आरोप है कि कई मीडिया संस्थानों में बतौर संपादक काम करते हुए उन्होंने कई महिला पत्रकारों से आपत्तिजनक बर्ताव किया। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी विवाद को लेकर गंभीर है।

शाह ने कहा कि किसी भी असत्यापित आरोपों को मढ़ने का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म हो सकता है। हालांकि इससे यह भी साफ है कि अकबर पर लगे आरोपों के बाद नकारात्मक मेसेज जा रहा है और पार्टी इस पर चिंतित है। शुक्रवार को अकबर के खिलाफ एक और अकाउंट से मीटू के तहत आरोप लगाए गए। सोशल मीडिया पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर चल रही बहस के बीच पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

अब विदेशी पत्रकार ने लगाए आरोप
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा था कि अगर अकबर के खिलाफ आरोप सही हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। एमजे अकबर अभी अफ्रीका के दौरे पर हैं और उनके रविवार को देश पहुंचने की संभावना है। उनके खिलाफ सबसे ताजा आरोप एक विदेशी पत्रकार ने लगाए हैं। उनका आरोप है कि एक मीडिया संस्थान में वर्ष 2007 में इंटर्न रहते हुए अकबर ने सीमाएं लांघते हुए यौन दुर्व्यवहार किया।

महिला पत्रकार का आरोप है, 'उन्होंने मेरी शारीरिक वर्जनाओं को लांघते हुए मेरा और मेरे माता-पिता का भरोसा तोड़ा है।' पीड़ित का कहना है कि उनके माता-पिता 90 के दशक में दिल्ली में बतौर विदेशी संवाददाता कार्यरत थे और वह उन्हीं के जरिए अकबर से मिली थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Me to campain: Amit Shah will investigate MJ Akbar Accusations of harassment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: me to campain, amit shah, bjp, mj akbar, accusations of harassment, union minister of state for external affairs, mee campaign, charges of harassment, national president of bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved