• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीराम जन्मोत्सव सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे - पीएम मोदी

May Shri Ram Janmotsav provide continuous new energy to the resolve of a strong, prosperous and capable India: PM Modi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामना देते हुए लिखा- सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम! इसके साथ ही पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा- भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई। इस दिन हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराता है।
वहीं एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे सक्रिय रूप से जमीन पर काम करते हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को विस्तार से बताते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह वाकई प्रेरणादायी है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने तमिलनाडु दौरे की योजना भी साझा की। उन्होंने लिखा - मुझे रामेश्वरम जाने का बेसब्री से इंतजार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नए पंबन रेल पुल' का उद्घाटन करेंगे। वह सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
रामेश्वरम में ही वह तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की अलग-अलग रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-May Shri Ram Janmotsav provide continuous new energy to the resolve of a strong, prosperous and capable India: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ram janmotsav pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved