• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनोज तिवारी का अरविन्द केजरीवाल पर हमला , कहा- बहस के लिए समय और जगह बताएं

Manoj Tiwari attack on  CM Arvind Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल की चुनौती को स्वीकारते हुए पूछा है कि बहस के लिए समय और जगह बताएं केजरीवाल। आपको बताते जाए कि आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आप पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को बहस की चुनौती दी थी।

केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए और वे चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुनेंगे। एक लोकतंत्र में जनता ही मुख्यमंत्री चुनती है। शाह मुख्यमंत्री नहीं चुन सकते।

केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करे, जिसके साथ वह बहस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बहस महत्वपूर्ण है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं भाजपा को इसके लिए बुधवार अपराह्न् एक बजे तक का समय देता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने दिल्ली के लिए अशिक्षित मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया तो यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा होगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manoj Tiwari attack on CM Arvind Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi bjp president manoj tiwari, chief minister arvind kejriwal, delhi assembly election, delhi assembly election 2020, manoj tiwari, arvind kejriwal, मनोज तिवारी, अरविन्द केजरीवाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved