• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मन की बात: पीएम मोदी बोले-11 साल में डेढ़ लाख मीट्रिक टन पहुंचा शहद का उत्पादन

Mann Ki Baat: PM Modi said – Honey production reached 1.5 lakh metric tonnes in 11 years - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 128वें एपिसोड में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग, राम मंदिर पर धर्मध्वजा, रामबन सुलाई शहद और देश के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाले शहद को लेकर बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे मधु क्रांति कहकर संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत शहद उत्पादन में नया रिकॉर्ड बना रहा है और अलग-अलग राज्य में अलग-अलग गुणों से भरपूर शहद का उत्पादन किया जा रहा है। 11 साल पहले तक देश में 76 हजार मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता था, लेकिन अब ये बढ़कर डेढ़ लाख मीट्रिक टन हो चुका है। कृषि मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत भी मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स बांटे गए हैं, इससे लोगों को रोजगार भी मिला है। लोगों की मेहनत और अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और प्रकृति के तालमेल पर बात करते हुए पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के रामबन में बनने वाला शहद, दक्षिण भारत के पुत्तुर में वनस्पति से बनने वाला शहद, कर्नाटक के तुमकरु में बनने वाला शहद और नगालैंड की क्लीफ हनी हंटिंग के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि राज्यों में बनने वाले हर शहद की अपनी परंपरा और प्रकृति की मिठास है। जम्मू कश्मीर के रामबन में बनने वाले शहद पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वहां सुलाई के सफेद फूलों से शहद तैयार किया जाता है। खास बात ये है कि ये शहद सफेद रंग का होता है और इसे जीआई टैग भी मिला है, जो इसे पूरे देश में पहचान दिलाता है।
दक्षिण भारत के पुत्तुर में वनस्पति से बनने वाले शहद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां की वनस्पतियां शहद बनाने के लिए सबसे उत्कृष्ट मानी जाती हैं। वहां का शहद अब ब्रांच बनकर शहरों में बेचा जा रहा है, जिससे कई हजार ग्रामीण किसानों को रोजगार मिला है।
नगालैंड की क्लीफ हनी हंटिंग के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये पूरे देश में शहद बनाने की सबसे खतरनाक तकनीक है। नगालैंड में क्लीफ हनी हंटिंग के जरिए शहद उत्पादन किया जाता है, जहां मधुमक्खियां ऊंची पहाड़ी पर अपना छत्ता बनाती हैं और किसान मधुमक्खियों से आज्ञा लेकर शहद बनाने का काम पूरा करते हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mann Ki Baat: PM Modi said – Honey production reached 1.5 lakh metric tonnes in 11 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mann ki baat 128th episode highlights, pm modi vande mataram 150th anniversary, destination weddings tourism promotion mann ki baat, dharmadhwaja ram temple mann ki baat, ramban sulai honey revolution, pm modi honey revolutio, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved