• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

AAP विवाद : मनीष सिसोदिया बोले, अलका लांबा का कोई इस्तीफा नहीं हुआ

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के सत्र में प्रस्ताव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर हुए बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी ने राजीव गांधी के प्रस्ताव विवाद को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजीव गांधी प्रस्ताव में नाम नहीं था। इस प्रस्ताव पर अभी तक वोटिंग भी नहीं हुई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मूल प्रस्ताव में राजीव गांधी का नाम नहीं था। राजीव का नाम संशोधन के तौर पर सदन में रखा दिया गया है। प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं हुई है इसलिए इस प्रकार कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। पत्रकारों ने मीडिया में सुबह से अलका लाम्बा के इस्तीफे की खबर चल रही थी। इसके बारे में पूछने पर सिसोदिया ने कहा कि अलका लाम्बा का कोई इस्तीफा नहीं हुआ है। आप ही मीडिया वाले गलत खबर चला रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।
मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विधायक अलका लांबा ने कहा कि वह इस्तीफा देने नहीं जा रही।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि केजरीवाल जी क्या आप नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manish Sisodiya said, no proposal of Rajiv Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manish sisodiya, rajiv gandhi, aap, alka lamba, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved