नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को आदमखोर बाघिन अवनी को मारे जाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की निंदा की। मेनका गांधी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगनटीवर पर हमला बोला। मेनका ने कहा कि यह कुछ नहीं बल्कि गंभीर अपराध का मामला है। वह मामले को सख्ती से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष उठाएंगी।
कई हितधारकों के आग्रह के बावजूद मुनगनटीवर बाघिन को मारने का आदेश दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेनका गांधी ने कहा कि मैं निश्चित रूप से जानवरों के प्रति संवेदना की कमी के मामले को उठाने जा रही हूं, कानूनी, राजनीतिक रूप से भी। पांच साल की बाघिन अवनी की पहचान 'टी1' के रूप में की जाती है। अवनी ने महाराष्ट्र के विदर्भ जंगलों में आतंक मचाया हुआ था।
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope