नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर 99.5 लाख रुपये से अधिक के सोने की तस्करी के आरोप में दुबई से आने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक वरिष्ठ कस्टम अधिकारी ने बताया कि प्रोफाइलिंग के आधार पर आरोपी एमडी सादिक खान को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा, "यात्री को तब रोका गया जब वह ग्रीन चैनल पार कर अंतर्राष्ट्रीय आगमन हॉल के निकास द्वार की ओर जा रहा था। इसके बाद आरोपी की गहन व्यक्तिगत जांच करने पर, रासायनिक सोने के पेस्ट वाले सफेद चिपकने वाले कागज में लिपटे दो पाउच बरामद किए गए, जिनका वजन 2,306 ग्राम था।"
अधिकारी ने कहा कि रासायनिक सोने के पेस्ट को निकालने के बाद, तीन असमान आयताकार आकार के सोने के टुकड़े बरामद हुए, जिनका कुल वजन 1.892.8 ग्राम था, जिसकी कीमत 99,53,175 रुपये थी।
अधिकारी ने कहा, "बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।"(आईएएनएस)
प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम का पहला संबोधन
सुंदर कांड की चौपाई 'भय बिनु होय ना प्रीति' सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
किसी भी खतरे को मारने में सक्षम है भारतीय नौसेना : वाइस एडमिरल एएन प्रमोद
Daily Horoscope