• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी का पहला दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

Mamta Banerjee first visit to Delhi after becoming Chief Minister for the third time, will meet the Prime Minister - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ तीखे शब्दों के आदान-प्रदान के बाद, मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में प्रधान मंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल की कई विकास परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। गौरतलब है कि तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ममता बनर्जी का पहला दिल्ली दौरा है। मंगलवार को पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। कांग्रेस नेताओं के साथ होने वाली इन राजनीतिक मुलाकातों के बाद ममता बनर्जी अगले एक-दो दिन में कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने इन मुलाकातों की आधिकारिक पुष्टि की है। तृणमूल कांग्रेस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी मंगलवार को दिल्ली में दोपहर 2 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे ममता बनर्जी कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा से मिलेंगी। कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात करने के उपरांत शाम 4 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम मुलाकात होनी है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ममता बनर्जी कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात करेंगी।
ममता बनर्जी अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। मंगलवार को होने वाली मुलाकातों के अलावा ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि यह मुलाकात मंगलवार को नहीं होगी। साथ ही इस मुलाकात के लिए अभी कोई समय भी तय नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बातचीत के आधार पर आगे की मुलाकातों का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamta Banerjee first visit to Delhi after becoming Chief Minister for the third time, will meet the Prime Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm mamata banerjee, delhi, pm modi, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved