• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

Mamata Didi Failed to Live Up to Peoples Expectations; Hence the Current Situation: Tarun Chugh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और बिहार जैसे कई राज्य हैं, जहां पर भगवा का परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। इससे एक बात साफ हो चुकी है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है। देश की जनता को प्रधानमंत्री से उम्मीदें हैं और वो उन उम्मीदों पर बिल्कुल खरे उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का बयान उनकी कुंठा का नतीजा है। ममता बनर्जी को यह समझ लेना चाहिए कि अब सूबे की जनता ने उन्हें उखाड़ फेंक दिया है, क्योंकि ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी है। यह इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में टीएमसी की स्थिति प्रदेश में ऐसी हो चुकी है।
वहीं, दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी की यह कोशिश थी कि वो घुसपैठिओं के दम पर अपनी सरकार बनाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने टीएमसी की इस साजिश को नाकाम कर दिया। पश्चिम बंगाल में इस बार निष्पक्ष चुनाव हुए हैं।
कौसर जहां ने कहा कि केंद्र की किसी भी योजना को ममता बनर्जी ने अपने राज्य में लागू नहीं होने दिया। यहां तक की स्वास्थ्य की सबसे बड़ी योजना को भी ममता बनर्जी ने अपने राज्य में लागू नहीं होने दिया। लोगों को इसके लाभ से वंचित करके रखा गया। बंगाल की माताओं और बहनों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं लेने दिया गया। इसके अलावा, महिला डॉक्टर के मामले में भी ममता बनर्जी ने असंवेदनशील रवैया अपनाकर रखा। यहीं से उनके पतन की शुरुआत हो गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Didi Failed to Live Up to Peoples Expectations; Hence the Current Situation: Tarun Chugh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarun chugh, mamata didi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved