• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

Mamata Banerjee Panicked Ahead of Results: BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी हार की आशंका से घबराई हुई हैं और अब बहाने तलाश रही हैं। दरअसल, गुरुवार देर रात ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचीं, जहां ईवीएम रखी गई हैं। उन्होंने वहां ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताई और आधी रात तक परिसर में मौजूद रहीं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार के डर से बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा, “घबराहट और भ्रम की स्थिति में वे स्ट्रॉन्ग रूम जा रहे हैं। जनता अपना फैसला दे चुकी है। भाजपा पूरी ताकत के साथ सत्ता में आने जा रही है।”
उन्होंने दावा किया कि एग्जिट पोल में भी भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। साथ ही कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के लिए बहाना ढूंढ रही है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने “ट्रिपल डी” रणनीति अपनाई है- डिनायल, डायवर्जन और ड्रामा। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल नेता लोगों को धमका रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं, खासकर चुनाव आयोग, का अपमान कर रहे हैं।
पूनावाला ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि इससे साफ है कि तृणमूल की विदाई तय है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने ममता बनर्जी के दौरे को उनकी “हताशा” बताया। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि वह भवानीपुर से भी हार रही हैं। उनकी गतिविधियां कानून के दायरे में भी सही नहीं हैं। उनके चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही है।”
उन्होंने कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त दे रहे हैं, इसलिए ममता बनर्जी और ज्यादा परेशान हैं।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि हारने वाले पक्ष के पास अब कोई और बहाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा, “15 साल सत्ता में रहने के बाद अगर कोई पार्टी अब एसआईआर और स्ट्रॉन्ग रूम पर राजनीति कर रही है, तो इसका मतलब है कि उसने हार स्वीकार कर ली है।”
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने उन्हें बंगाल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, इसलिए अब वह ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee Panicked Ahead of Results: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamata banerjee, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved