• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द केरल स्टोरी पर ममता के प्रतिबंध लगाने से भड़की भाजपा ने लगाया कट्टरपंथियों का साथ देने का आरोप

Mamata ban on The Kerala Story angered BJP, accuses it of supporting fundamentalists - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने से भड़की भाजपा ने उन पर राज्य की बहन-बेटियों के साथ अन्याय करने और कट्टरपंथियों का साथ देने का आरोप लगाया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस फिल्म को देखने के बाद इसे धर्मातरण के भयावह नेक्सस का पर्दाफाश करने वाली फिल्म बताते हुए कहा कि वैश्विक आतंकवाद के खतरनाक षड्यंत्र से बचने के लिए हर बहन-बेटी को यह फिल्म देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सच्चाई को सामने रखने का एक प्रयास है। ये फिल्म हमें झकझोरने वाली है। इस फिल्म के माध्यम से देश के खिलाफ वर्षो से चल रहे षड्यंत्र का पदार्फाश हुआ है। उन्होंने कहा, "पहली बार किसी फिल्म ने केरल में चल रहे वैश्विक आतंकवाद के खतरनाक षड्यंत्र को इतने मुखरता से साथ पूरे भारत और विश्व को दिखाया है। यह महज एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक दस्तावेज है जो भारत के विरुद्ध वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस जैसे संगठनों के नापाक साजिशों का पर्दाफाश करती है। हमें आगाह करती है कि कैसे हम अपनी बहन-बेटियों और बच्चों को आतंकवाद के इस राक्षस से बचाएं।" ममता बनर्जी द्वारा फिल्म पर पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध लगाने की आलोचना करते हुए ठाकुर ने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर ममता बनर्जी ने वहां की बहन-बेटियों के साथ अन्याय किया है। ममता बनर्जी के राज्य में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर जिस तरह से घसीटकर उसे ले जाया जाता है, वो हमें शर्मसार करता है। ऐसी ही सोच से उन आतंकवादियों को बल मिलता है। ममता बनर्जी बताएं कि वे आतंकी सोच को बढ़ाने वालों के साथ खड़ी हैं या उसके खिलाफ खड़ी हैं।" उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के रुख की भी जमकर आलोचना की।
वहीं भाजपा आईटी सेल के हेड और पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने भी ममता बनर्जी के फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया, "ममता बनर्जी का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। यह नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठाता है। हमारी बेटियों की रक्षा करने की बजाय ममता बनर्जी ने फिर से कट्टरपंथी तत्वों के साथ खड़े होने का विकल्प चुना है।"
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने सोमवार को इस फिल्म को देखने के बाद इसे सच्चाई के करीब बताते हुए इसका विरोध करने वाले राजनीतिक दलों की जमकर आलोचना की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata ban on The Kerala Story angered BJP, accuses it of supporting fundamentalists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the kerala story, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved