• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन

Mallikarjun Kharge formed draft committee in view of Congress session - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मसौदा समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया गया है, जबकि जयराम रमेश, तारिक अनवर, दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रजनी पाटिल, पी.एल. पूनिया, बी.के. हरिप्रसाद, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, विजय वडेट्टीवार, मल्लू भट्टी विक्रमार्क, बेनी बेहनन और विक्रांत भूरिया इस समिति के अन्य सदस्य बनाए गए हैं।
यह जानकारी कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर सामने आई है। यह समिति आगामी बैठक के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रस्तावों को तैयार करने का कार्य करेगी।
अहमदाबाद में होने वाली यह बैठक कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें पार्टी के भविष्य की रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। कांग्रेस इस बैठक के जरिए अपनी स्थिति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की योजना बना रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दे, आगामी चुनावों की तैयारियां और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रमुख एजेंडा हो सकती है।
इस बैठक में देशभर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
अधिवेशन सत्र की शुरुआत 5 अप्रैल को विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष भाग लेंगे। इसमें सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता (लोकसभा) राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल होंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mallikarjun Kharge formed draft committee in view of Congress session
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mallikarjun kharge, congress session, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved