• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालदीव ने ठुकराया भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास का निमंत्रण

Maldives Declines India Invite For 16-Nation Mega Naval Exercise - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मालदीव ने भारत के साथ नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि मालदीव ने हालांकि इस संयुक्त अभ्यास में शामिल होने से इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने कोई कारण नहीं बताया है। मिलान के नाम से दोनों देशों के बीच होने वाला यह संयुक्त अभ्यास 6 मार्च से किया जाना था।

नौसैनिक सूत्रों के मुताबिक इस अभ्यास में 16 से अधिक देशों ने शामिल होने की सहमति दी है। दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नौसेना प्रमुख ने कहा उन्हें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी है।

लांबा ने कहा, हमें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में जानकारी है। उनकी तैनाती का पैटर्न पिछले कई सालों से एक ही है। किसी भी समय हिंद महासागर में 8-10 पोत तैनात रहते हैं। आपको बता दें कि मालदीव में तख्तापलट के बाद से वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maldives Declines India Invite For 16-Nation Mega Naval Exercise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, india, maldives, naval exercise, milan, navy chief admiral sunil lanba, admiral sunil lanba, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved