• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

Maharashtra Assembly Election : BJP ने 125 और शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

दिल्ली। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कमर कस ली है। इस बीच मंगलवार को भाजपा ने अपने 125 और शिवसेना ने 124 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट सीट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पहली लिस्ट जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा-शिवसेना और चार सहयोगी आरएसपी, आरपीआई (आठवले), शिव संग्राम और रैयत क्रांति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनना तय है। हमारे 125 प्रत्याशी तय हो गए हैं और हम इसकी सूची जारी कर रहे हैं। 12 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं, जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट दिए हैं, जिनमेंं 12 महिलाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra Assembly Election : BJP announced 125 and Shiv Sena 124 candidates names
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra assembly election, bjp, shiv sena, candidates names, maharashtra, ncp, congress, arun singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved