नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित नजर आई। इस खुशी को कार्यकताओं के साथ शेयर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाह ने कहा कि आज दोनों राज्यों में भाजपा के विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं तो सबसे पहले मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।
मैं आप सबके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस बात की विशेष बधाई देना चाहता हूं कि मोदी-2 में पहले दोनों चुनाव भाजपा जीतकर आगे बढ़ रही है। हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं।
PM मोदी के भाषण का UPDATE :-
- मैं सबसे पहले दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा और हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं इसके लिए मैं उनका अंत:करण से अभिनंदन करता हूं, उनका साधुवाद करता हूं: पीएम मोदी
- भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी
गुजरात के मोरबी में कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत
वकील की हड़ताल के चलते ज्ञानवापी मामले की सुनवाई टली
दिल्ली हाईकोर्ट ने आठवीं कक्षा तक 'स्वास्थ्य एवं योग विज्ञान' को अनिवार्य करने की मांग वाली जनहित याचिका पर मांगा जवाब
Daily Horoscope