भोपाल। मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी और उज्जैन में लोगों ने जहां सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, वहीं जबलपुर में पुलिस को आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े। यहां पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है। राजधानी में कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा बाधित की गई। राज्य के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भोपाल सहित राज्य के 44 जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजधानी में बीते तीन दिनों से अलग-अलग संगठनों के बैनर तले नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को भी इकबाल मैदान में बड़ी संख्या में लोग जमा होने वाले थे, मगर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मैदान की तरफ पहुंचने से रोक दियाा। सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से आवागमन बाधित रहा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शन के दौरान राजधानी में कई स्थानों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
जिलाधिकारी तरुण पिथोड़े ने संवाददाताओं से कहा, "जिले में निषेधाज्ञा लागू है और लोगों को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।"
जबलपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे। यहां मदार टेकरी इलाके में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने हो गए। भीड़ ने पथराव किया, जिसमें पुलिस जवान सहित कई लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े।
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope