• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बातचीत के बीच लंच ब्रेक, किसान नेताओं के साथ 3 मंत्रियों ने भी लंगर चखा

Lunch break between talks, 3 ministers also tasted langar with farmer leaders - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। विज्ञान भवन की कई बैठकों में सरकारी लंच ठुकरा कर लंगर का खाना खाने वाले किसान नेताओं का बुधवार को मंत्रियों ने भी साथ दिया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने विज्ञान भवन के अंदर लाइन में लगकर आम किसान नेताओं की तरह लंगर का खाना खाया। इस दौरान एक किसान नेता ने सेल्फी भी ली। लंगर की व्यवस्था दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने की थी। दरअसल, विज्ञान भवन में दोपहर करीब ढाई बजे से शुरू हुई छठे दौर की बैठक के बीच जब लंच ब्रेक हुआ तो मोदी सरकार के तीनों मंत्रियों ने सकारात्मक संदेश देने के लिए किसान नेताओं से कहा, "आज हम भी लंगर का खाना आपके साथ चखेंगे।" इस पर किसान नेताओं ने कहा, "इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि सरकार और किसान आज साथ-साथ खाना खाएं?" फिर तीनों मंत्रियों- तोमर, गोयल और प्रकाश ने कतार में लगकर लंगर का स्वाद लिया। इस दौरान एक किसान नेता ने गोयल के साथ सेल्फी भी ली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lunch break between talks, 3 ministers also tasted langar with farmer leaders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lunch break in between talks, farmer leaders, 3 ministers, tasted anchor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved