• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण खत्म, दिल्ली-मुंबई में लोग नहीं देख सके ब्लड मून

नई दिल्ली। सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण शुरु होने जा रहा हैं। 18 साल बाद गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह एक दिव्य संयोग है। चंद्र ग्रहण रात 11.54 बजे से शुरु होकर अगले दिन यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 1.28 बजे से 2.43 बजे तक देख सकते हैं। इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के बिल्कुल केंद्र से उत्तर दिशा से होकर गुजरेगा। आप इंटरनेट के जरिए चंद्र ग्रहण 2018 का लाइव स्ट्रीम भी देख सकते हैं। हालांकि बारिश और प्रदूषण की वजह से कई शहरों में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा। ऐसे में आपके पास ग्रहण देखने का एक मात्र जरिया ऑनलाइन होगा।

बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को दिखाई दिया था। इतना लंबा चंद्र ग्रहण 152 साल बाद लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरा लाल दिखाई देगा।

शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से सूतक काल शुरू हुआ। उत्तराखंड बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार सुबह तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार को दोपहर भाग के बाद सायंकालीन पूजा आरती की गई, जिसके बाद बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो गए है। सूतक काल 28 जुलाई को रात्रि 03:49 बजे तक तक रहेगा। शुक्रवार रात सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lunar Eclipse 2018 LIVE UPDATES: Low visibility might hamper viewing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lunar eclipse 2018, live updates, ow visibility might hamper viewing, lunar eclipse, चंद्र ग्रहण, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved