नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं जिससे आम गृहणियों के घर का बजट बिगड़ जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार को रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब छह रुपए महंगा हो गया है, वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी थोड़ी वृद्धि की गई है। सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली और चेन्नई में 28 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नई दर एक मई से लागू हो गई है। सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम दिल्ली में 496.14 रुपए, कोलकाता में 499.29 रुपए, मुंबई में 493.86 रुपए और चेन्नई में 484.02 रुपए हो गया है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का भाव छह रुपए की वृद्धि के साथ दिल्ली में 712.50 रुपए, कोलकाता में 738.50 रुपए, मुंबई में 684.50 रुपए और चेन्नई में 728 रुपए हो गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope