• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिवाली से पहले एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, बिना सब्सिडी वाला 900 के पार

LPG cylinder price hiked by Rs 60; subsidised gas to cost Rs 2.94 more - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार से ठीक पहले आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2.94 रुपये और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ाया गया है। बढ़े हुए दाम आज आधी रात से लागू हो जाएंगे। दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 2.94 रुपये बढक़र 505.34 रुपये पर जा पहुंचे हैं और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 503.11 रुपये पर मिलेगा। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 14.2 किलोग्राम वाला घरों में काम आने वाला रसोई गैस सिलेंडर करीब 3 रुपये (2.94 रुपये) महंगा होकर 493.87 रुपये पर मिलेगा और कोलकाता में सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 508.70 रुपये पर मिलेगा। इसके अलावा गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर के दामों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का भारी इजाफा किया गया है और इसकी कीमत 900 रुपये के पार हो गई है। राजधानी दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 60 रुपये बढक़र 939.00 रुपये हो गया है और आर्थिक राजधानी मुंबई में इस सिलेंडर को लेने के लिए आपको 912 रुपये खर्च करने होंगे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नॉन सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 969.50 रुपये पर मिलेगा और चेन्नई में ऐसे सिलेंडर की कीमत 958 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LPG cylinder price hiked by Rs 60; subsidised gas to cost Rs 2.94 more
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lpg cylinder price hiked, rs 60 subsidised gas, cost, rs 294 more, lpg cylinder, lpg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved