• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं' : भाजपा

Love is found in the heart, not in the shop: BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' वाली टिप्पणी पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा है कि 'मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं।'' भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह पंक्तियां शेयर की है। भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें कहा गया है -- "मोहब्बत दिल में मिलती है, दुकान में नहीं। ये तो कमाई जाती है, कहीं बिकती नहीं। ये तो दिल में रहती है, दुकान में नहीं।'' वीडियो में अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एक हिस्सा दिखाया गया है।
प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा, "देश के लोग कह रहे हैं कि यह 'लूट की दुकान' है जिसमें नफरत, घोटाले, तुष्टिकरण और परिवारवाद है।"
पोस्‍ट किए गए वीडियो में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और चंद्रयान-3 सहित मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया है।
भाजपा और आरएसएस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए, राहुल गांधी ने पहले कहा था कि उनकी "मोहब्बत की दुकान" सत्तारूढ़ सरकार की "विभाजनकारी" राजनीति को खत्म कर देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Love is found in the heart, not in the shop: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, delhi, rahul gandhi, lok sabha, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved