• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोकसभा में कांग्रेस का इलेक्टोरल बॉन्ड पर हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

नई दिल्ली। चुनावी बांड को एक "बड़ा घोटाला" करार देते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कुछ विपक्षी दलों के साथ लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आरोप लगाया कि इस योजना में "पारदर्शिता की कमी" है, और इस मुद्दे पर कांग्रेस सदन से वॉकआउट कर गई है। इससे पहले लोकसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने के साथ विपक्षी सांसदाें ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्ष की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड और विनिवेश पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। लोकसभा में नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में पहुंचे गए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में युवाओं और खिलाड़ियों पर चर्चा हो रही है। आपको हमेशा अपनी बात रखने का मौका मिलता है। लेकिन आप वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं। सदन की मर्यादा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वेल में आकर आसन से बात करना सही नहीं है। आप सभी से निवेदन है कि अपनी सीटों पर जाएं, मैं अगर आपको स्थगन पर व्यवस्था देता तो आप वेल में आते हैं। स्थगन पर अभी विचार भी नहीं किया है।
इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस योजना के जरिए सरकारी भ्रष्टाचार पर अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Speaker Om Birla to Opposition MPs raising slogans in the House during Question Hour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha speaker om birla, nrc, lok sabha 2019, electoral bonds, opposition mps arrive in vail, winter session 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved