नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी देशभर में रविवार से अपने लोकसभा चुनावी अभियान में विजय संकल्प सभा के माध्यम से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि पार्टी के सभी शीर्ष नेता देश के विभिन्न हिस्सों मेंं 24 और 26 मार्च को विजय संकल्प सभा के माध्यम से 2019 लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करने जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10.30 बजे सहारनपुर में होंगे। वे शाकंभरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नकवी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह 24 मार्च को आगरा और 26 मार्च को मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा में जाएंगे। वहीं गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ में और 26 मार्च को दिल्ली में इस सभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope