• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वाराणसी सहित ये हैं अंतिम चरण की 10 खास सीटें, देखें प्रमुख प्रत्याशी और मुद्दे

नई दिल्ली। सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव की 59 संसदीय सीटों पर चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया, जिसके बाद विभिन्न राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के करीब 10.17 करोड़ मतदाता रविवार को 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। रविवार को जिन राज्यों में मतदाना होगा, उसमें पंजाब(13), उत्तरप्रदेश (13), पश्चिम बंगाल(9), बिहार (8), मध्यप्रदेश (8), हिमाचल प्रदेश (4), झारखंड (4), चंडीगढ़ (1)शामिल हैं। भाजपा ने 2014 में इस अंतिम चरण की 59 सीटों में से 30 पर विजय हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की महत्वपूर्ण सीटों का ब्योरा इस प्रकार है-

वाराणसी (उत्तरप्रदेश)


महत्वपूर्ण उम्मीदवार : नरेंद्र मोदी(भाजपा), अजय राय(कांग्रेस), शालिनी यादव(सपा)

मुख्य फैक्टर और मुद्दे : मोदी न सिर्फ वाराणसी में बल्कि पूरे देश में अपने विकास के एंजेडे पर निर्भर हैं। भाजपा यहां से उनके लिए बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोग कुछ सवाल उठा सकते हैं, लेकिन वास्तव में वाराणसी में कोई मुकाबला नहीं है। मोदी ने अपने नामांकन के दिन यहां एक रोडशो किया था।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोडशो किया था और बहुज समाज पार्टी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शालिनी यादव के समर्थन में एक संयुक्त रैली आयोजित की थी।

गोरखपुर(उत्तरप्रदेश)

महत्वपूर्ण उम्मीदवार : रवि किशन (भाजपा), रामभुआल निषाद (सपा), मधुसूदन त्रिपाठी (कांग्रेस)

मुख्य फैक्टर और मुद्दे : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र से भाजपा की तरफ से भोजपुरी अभिनेता रविकिशन चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला किशन और गठबंधन के प्रत्याशी निषाद के बीच माना जा रहा है।

यह ऐसी सीट है जिसे भाजपा समाजवादी पार्टी से छीनना चाहेगी। यहां पार्टी को 2018 उपचुनाव में महागठबंधन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसे प्रदेश में भाजपा विरोधी मोर्चे का प्रयोगात्मक शुरुआत माना गया था।

भाजपा को झटका देने वाले मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद ने अब भाजपा का ही दामन थाम लिया है।

गाजीपुर(उत्तरप्रदेश)

मुख्य उम्मीदवार : मनोज सिन्हा(भाजपा), अफजाल अंसारी (बसपा)

मुख्य फैक्टर और मुद्दे : सिन्हा अपने विकास कार्यो और प्रधानमंत्री मोदी की छवि पर निर्भर हैं तो अंसारी सपा-बसपा के सामाजिक संयोजन की वजह से मजबूत दिख रहे हैं। अंसारी जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई हैं, जिन्हें अभी भी अच्छा स्थानीय समर्थन प्राप्त है।

मिर्जापुर(उत्तरप्रदेश)

मुख्य उम्मीदवार : अनुप्रिया पटेल(अपना दल), ललितेश त्रिपाठी(कांग्रेस), राजेंद्र बिंद (सपा)

मुख्य फैक्टर और मुद्दे : यहां के 1,405,539 मतदाताओं में से कुर्मी समुदाय की अच्छी खासी संख्या है, जिससे अनुप्रिया पटेल आती हैं। हालांकि अपना दल के एक अलग गुट ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, इस गुट की अगुवाई पटेल की मां करती हैं। कांग्रेस को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) का भी समर्थन हासिल है, जिसकी अगुवाई पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर करते हैं।


आरा(बिहार)

मुख्य उम्मीदवार : राजकुमार सिंह (भाजपा), राजू यादव(भाकपा-माले)

मुख्य फैक्टर और मुद्दे : आरा एकमात्र सीट है जिसके लिए लालू प्रसाद की अगुवाई वाली राजद ने भाकपा-माले के लिए सीट छोड़ा था। राजू यादव का यहां सीधा सामना भाजपा के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद राजकुमार सिंह से है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव ऊर्जा क्षेत्र में अपने विकास कार्य और मोदी की छवि पर निर्भर हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Election 2019 : These seats are important including PM Narendra Modi varanasi in last phase
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha election 2019, pm narendra modi, varanasi, last phase, lok sabha chunav 2019, general election 2019, uttar pradesh, bihar, west bengal, madhya pradesh, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved