• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, इन मुद्दों पर दिया जोर, जानें...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का पारा चरम पर है। जहां भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है, वहीं कांग्रेस की नजर भी सत्ता में वापसी पर है। कांग्रेस ने आज मंगलवार को अपना घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) जारी कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो लॉन्च किया। मैनिफेस्टो की टैगलाइन हम निभाएंगे दी गई है।

राहुल ने कहा कि जनआवाज नाम के इस घोषणापत्र में 5 मैन थीम है। न्याय की थीम सबसे पहली थीम है। हम हर साल 72000 रुपए जनता के खाते में डालेंगे। किसानों और गरीबों की जेब में सीधा पैसा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को जाम किया, वह इससे खत्म हो जाएगा। हमारी दूसरी थीम रोजगार है। देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

दो करोड़ रोजगार नहीं मिले। 22 लाख सरकारी रोजगार, उनको कांग्रेस मार्च 2020 तक भरकर दे देगी। 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देगी। तीन साल के लिए देश के युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए किसी से कोई इजाजत नहीं लेनी होगी। मनरेगा को 150 दिन गारंटीड करना चाहते हैं। हम मनरेगा के 100 दिन बढ़ाकर 150 करना चाहते हैं।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Election 2019 : Congress manifesto released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha election 2019, congress, manifesto, congress manifesto, rahul gandhi, sonia gandhi, manmohan singh, priyanka gandhi, general election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved