• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव कराने की संभावना नहीं:रावत

Lok Sabha and assembly are unlikely to hold elections simultaneously: Rawat - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा का वन नेशन-वन इलेक्शन यानी एक देश-एक चुनाव के प्रयासों को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दे दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने एक साथ चुनाव कराने की सारी अटकलों को विराम लगाते हुए कहा है कि इसकी कोई संभावना नहीं है। यह बात रावत औरंगबाद में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में ऐसा कहा है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने का ऐसा कोई चांस नहीं। आपको बताते जाए भाजपा कुछ दिनों से एक देश -एक चुनाव को लेकर बहस छेड रखी है। अभी दस दिन पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक साथ चुनाव कराने को लेकर विधि विभाग को पत्र लिखकर जानकारी भी मांगी है। इससे पूरे देश में यह मैसेज जा रहा था कि केन्द्र सरकार लोकसभा चुनावों को पहले खिसका कर इन राज्यों के चुनाव भी साथ कराने का कार्य कर सकती है। उल्लेख है कि लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रेल-मई में होना प्रस्तावित हैं। इस वर्ष के अन्त में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha and assembly are unlikely to hold elections simultaneously: Rawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha, assembly, elections, op rawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved