हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में अगर लोजपा के साथ भाजपा का गठबंधन होता तो चुनाव के जो चुनाव के परिणाम कुछ और होते।
दिल्ली
में भाजपा के साथ गठबंधन होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर लोजपा नेता
ने कहा कि इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी के
संरक्षक राम विलास पासवान का फैसला अंतिम होगा। गौरतलब है कि राम विलास
पासवान केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
नागर
ने कहा कि दिल्ली में पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सदर
बाजार, मुश्तफाबाद, मोतीनगर और देवली समेत विधानसभा 15 सीटों के लिए
उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
लोजपा ने सदर बाजार से राजीव
कुमार शर्मा, मुश्तफाबाद से अनिल कुमार गुप्ता, मोती नगर से महेश दुबे,
देवली से सुनील तंवर, नरेला से अमरेश कुमार, मादीपुर से पूनम राणा, किराड़ी
से अजीत कुमार, त्रिनगर से कमलदेव राय, शालीमार बाग से शिवेंद्र मिश्रा,
वजीरपुर से शंकर मिश्रा, मटियाला महल से सुमित्रा पासवान, संगम विहार से
अरविंद कुमार झां, नजफगढ़ से रामकुमार लांबा, उत्तम नगर से रतन कुमार शर्मा
और लक्ष्मीनगर से नमह को उम्मीदवार बनाया है।
--IANS
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope