नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार देर रात 38 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कर्नाटक के 18, मध्य प्रदेश के 9, महाराष्ट्र के 1, मणिपुर के 2, उत्तराखंड के 5 और उत्तर प्रदेश से 3 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। कांग्रेस अब तक 8 लिस्ट में 218 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के अनुसार,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े एक बार फिर कर्नाटक के गुलबर्गा सीट से मैदान में उतारे गए हैं। पूर्व मंत्री वीरप्पा मोइली को चिकबल्लापुर से टिकट दिया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से मैदान में हैं।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope