नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश होने के साथ मौसम विभाग ने शाम को भी गरज के साथ बौछारें पडऩे और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि, बारिश के बाद भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिनभर आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।’’
अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।
आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)
1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अहमदाबाद से चार आरोपी गिरफ्तार
राजनाथ सिंह ने किया भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS सूरत और INS उदयगिरी का शुभारंभ, देखें तस्वीरें
सीबीआई के छापे के बाद चिदंबरम के बचाव में आई कांग्रेस, कहा- वो एक राष्ट्रवादी और देशभक्त है
Daily Horoscope