• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सदन छोड़ विदेश जाना गंभीरता की कमी दिखाता है', राहुल गांधी की यात्रा पर बोले केंद्रीय मंत्री

Leaving the House to go abroad shows a lack of seriousness, said a Union Minister on Rahul Gandhis trip. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । संसद सत्र के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जर्मनी यात्रा पर घमासान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के सदन छोड़कर विदेश दौरे पर जाना उनकी गंभीरता की कमी दिखाता है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश जाते हैं, तो उनके दौरे देश के लिए मतलब वाले और फायदेमंद होते हैं, यह सब जानते हैं। लेकिन जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे सिर्फ भारत और उसके नागरिकों की बुराई और बेइज्जती करने जाते हैं। विदेशी धरती पर वे जिस तरह के बयान देते हैं, वह जगजाहिर है।" उन्होंने कहा, 'संसद सत्र महत्वपूर्ण होता है, फिर भी सदन छोड़कर विदेश दौरे पर जाना गंभीरता की कमी दिखाता है। बिहार में जैसा देखा गया, चुनाव के दौरान भी वे गायब रहे। कांग्रेस भी आज राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है।"
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि संसद सत्र में अगर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा में न रहे, तो यह संसद, एसआईआर, विधेयकों और कानूनों के प्रति संवेदनहीनता का परिचय होता है।
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कई सालों से चुनाव से जुड़े रिएक्शन देते आ रहे हैं। उदाहरण के लिए, जब भी कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है, उन्होंने लगातार ईवीएम पर शक जताया है। इसके अलावा, चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। एसआईआर के खिलाफ उन्होंने देशभर में वातावरण बनाया, लेकिन संसद में चर्चा के दौरान उन्होंने कोई भी मुद्दे की बात नहीं की।"
भाजपा की सहयोगी पार्टी टीडीपी के सांसद लवू श्री कृष्ण देवरायलु ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कहा, "यही तरीका है, जिससे कांग्रेस पार्टी चलाई जा रही है। मुझे लगता है कि कांग्रेस के नेता और उनके सांसदों को यह तय करना होगा कि वे राजनीति को अंशकालिक रूप से करना चाहते हैं या पूर्णकालिक।"
वहीं, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राहुल गांधी अनिवासी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वो भारत में जितना रहते हैं उससे ज्यादा विदेश में रहते हैं। उनका मन विदेश में है, लेकिन मजबूरी से यहां वो राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान एक सामान्य सांसद को भी छुट्टी लेकर जाना मुश्किल होता है, लेकिन राहुल गांधी विपक्ष के नेता होने के बावजूद भी संसद सत्र के मध्य भाग में 5-6 दिन की छुट्टी लेकर विदेश यात्रा करना, उनकी गंभीरता को दिखाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leaving the House to go abroad shows a lack of seriousness, said a Union Minister on Rahul Gandhis trip.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved