• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महान गायक किशोर कुमार को पुण्यतिथि पर शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने किया याद

Leaders, including Shivraj Singh Chouhan, pay tribute to legendary singer Kishore Kumar on his death anniversary - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया। 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले किशोर दा आज भी अपनी आवाज से करोड़ों दिलों में जिंदा हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, "जिंदगी के हर पल को जिंदादिली के साथ जीने वाले, महान गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरने वाले खंडवा के लाल, मध्य प्रदेश के रत्न को सदैव याद किया जाएगा।" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "मध्यप्रदेश के गौरव, गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी जादुई आवाज से उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को नई ऊंचाई और पहचान दी। उनकी आवाज प्रशंसकों के हृदय में अमर गीत के रूप में उपस्थित रहकर मन व हृदय को आनंदित करती रहेगी।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारतीय सिनेमा के महान प्लेबैक सिंगर, सदाबहार कलाकार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। किशोर दा की आवाज में एक अलग ही जादू था। उनकी गायकी, अनूठा अंदाज और बेमिसाल अदाकारी ने हिंदी सिनेमा को एक सुनहरा दौर दिया। रोमांटिक नगमों से लेकर मस्ती भरे गीतों तक, उनकी आवाज ने हर धुन को यादगार बना दिया। उनके सुपरहिट गीत आज भी हर पीढ़ी की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। किशोर दा का संगीत और उनकी सुरीली आवाज हमेशा करोड़ों दिलों में गूंजती रहेगी।"
मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, "अपनी अनूठी गायकी और अभिनय से भारतीय सिनेमा को अमूल्य विरासत देने वाले मध्यप्रदेश के अनमोल रत्न, स्वर्गीय किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके सुमधुर गीत सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय को स्पर्श करते रहेंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leaders, including Shivraj Singh Chouhan, pay tribute to legendary singer Kishore Kumar on his death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leaders, including shivraj singh chouhan, pay tribute, legendary singer, kishore kumar, death anniversary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved