• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में लैंडफिल साइटों को दिसंबर 2024 तक समतल कर दिया जाएगा : केजरीवाल

Landfill sites in Delhi to be leveled by December 2024: Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर, 2024 तक राष्ट्रीय राजधानी में सभी तीन लैंडफिल साइटों को समतल कर दिया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ओखला लैंडफिल साइट पर कचरा प्रसंस्करण की समीक्षा पहुंचे। यहां पर सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निगम का कामकाज सुचारू रूप से शुरू होने और नए प्लांट बनने तक इन लैंडफिल साइट्स का कचरा गाजीपुर और भलस्वा में डंप किया जाएगा। इस कचरे के पहाड़ को मई तक पूरी तरह से और शहर के बाकी दो पहाड़ों को अगले साल दिसंबर तक साफ करने की योजना है। केजरीवाल ने कहा कि इस लैंडफिल साइट को मई 2024 तक समतल करने का लक्ष्य था, लेकिन हम इस साल दिसंबर तक ऐसा करने के प्रसाय किए जा रहे हैं। ओखला लैंडफिल साइट को 26 साल पहले चालू किया गया था। केजरीवाल ने कहा, अभी इस जगह पर 40 लाख मीट्रिक टन कचरा है, कुल 20-25 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया गया है।
सीएम ने आगे कहा कि यहां पर तीन प्रकार का कचरा है। वर्तमान में प्रतिदिन केवल लगभग 4,500 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। 1 अप्रैल से 10,000 टन कचरा और 1 जून से 15,000 टन कचरा निस्तारण किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Landfill sites in Delhi to be leveled by December 2024: Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, chief minister arvind kejriwal, three landfill sites, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved