• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

Lal Krishna Advani admitted to the ICU at Apollo Hospital; undergoing treatment under the supervision of Dr. Vineet Suri; condition stable. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वे फिलहाल आईसीयू में हैं और सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। शनिवार सुबह ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे और आडवाणी का हेल्थ अपडेट लिया। बता दें कि शुक्रवार देर शाम आडवाणी को अस्पताल लाया गया था। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक 98 वर्षीय आडवाणी को शाम 7:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल मई में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी पूर्व उप प्रधानमंत्री को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी वे डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे।
लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने तीन बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। वे 1986 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अहम भूमिका निभाई। वे 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री पद पर रहे। लालकृष्ण आडवाणी मुख्य रूप से दो अलग-अलग अवधियों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पार्टी के कई नेता और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lal Krishna Advani admitted to the ICU at Apollo Hospital; undergoing treatment under the supervision of Dr. Vineet Suri; condition stable.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr vineet suri, lal krishna advani, apollo hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved