• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए कुमारस्वामी ने अमित शाह से की मुलाकात

Kumaraswamy meets Amit Shah to discuss seat sharing in Karnataka - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 30 मिनट तक मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, पार्टियों के बीच जारी सीट बंटवारे को लेकर कुमारस्वामी ने अमित शाह से मुलाकात की है। इसके अलावा जेडीएस और बीजेपी नेताओं के बीच जारी मतभेद को ध्यान में रखते हुए भी मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि कुमारस्वामी ने अमित शाह से जद (एस) के उम्मीदवारों को मांड्या, हासन और बेंगलुरु ग्रामीण या कोलार लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देने पर जोर दिया।
हालांकि, पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान पांच महीने पहले ही हो गया था, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई है।
मांड्या सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुमालता अंबरीश ने बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मांड्या सीट से चुनाव लड़ना उनका आखिरी फैसला है।
अमित शाह ने कुमारस्वामी से वादा किया है कि वह जल्द ही सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे और राज्य नेतृत्व से राय लेने के बाद जद (एस) के उम्मीदवारों को मांड्या और हासन संसदीय सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देने की उनकी मांग पर विचार करेंगे।
कुमारस्वामी के बेटे और अभिनेता से नेता बने निखिल कुमारस्वामी बैठक के दौरान अपने पिता के साथ थे। जद (एस) को लोकसभा चुनाव में दक्षिण कर्नाटक में भाजपा से पांच से सात सीटें मिलने की उम्मीद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kumaraswamy meets Amit Shah to discuss seat sharing in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumaraswamy, amit shah, karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved