नई दिल्ली। देशभर में आज भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी धूमधाम से
मनाया जा रहा है। मथुरा से लेकर द्वारका तक कृष्ण मंदिरों में रौनक देखने
लायक है। लोग नंदलाल राधा के श्याम के रंग में रंग चुके हैं। आज ही के दिन
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण का जन्म भादो माह की कृष्ण पक्ष
की अष्टमी को हुआ था। इस बार की जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाएगी। आज मंदिरों
और ब्राह्मणों के घर पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी और कल वैष्णव सम्प्रदाय के
लोग मनाएंगे। महाराष्ट्र में दही हांडी की धूम है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जन्मभूमि में भी जन्माष्टमी की रौनक-
कृष्ण
की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी की रौनक देखने लायक है। मथुरा में
जन्माष्टमी के मौके पर देश-विदेश से भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत सभी बड़े मंदिरों में आज जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
द्वारका कृष्ण भक्ति में डूबी-
गुजरात
के द्वारकाधीश मंदिर की रौनक देखते ही बन रही है, पूरा द्वारका कृष्ण
भक्ति में डूबा हुआ है। मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो द्वारका को
भगवान कृष्ण ने स्वयं बसाया। भगवान कृष्ण द्वारका के राजा थे।
मुंबई में दही हांडी की धूम-
जन्माष्टमी
के मौके पर आज मुंबई में दही हांडी की धूम है। गोविंदाओं की टोलियां हांडी
फोडऩे के लिए सुबह से तैयार हो रही हैं। इसके साथ ही मुंबई के इस्कॉन
मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर में आकर्षक
सजावट भी की गई है।
कृषि कानून : किसानों और केंद्र सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता शुरू, देखें तस्वीरें
किसानों की ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर 2 किलो हेरोइन जब्त की
Daily Horoscope