नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अपने शालीन व्यवहार के लिए कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों में भी काफी लोकप्रिय रहीं। उन्हें देश की राजधानी दिल्ली के कायाकल्प का श्रेय दिया जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनके कार्यकाल के दौरान कई फ्लाईओवर बने और मेट्रो सेवा शुरू हुई। उनका नाता कई राज्यों से रहा। जन्म पंजाब के कपूरथला में 31 मार्च 1938 को हुआ। हालांकि शिक्षा दिल्ली से ग्रहण की। शुरुआती पढ़ाई जीसस एंड मैरी स्कूल में की। इसके बाद मिरांडा हाउस से मास्टर्स ऑफ आट्र्स की डिग्री ली। उन्हें युवावस्था में राजनीति पसंद आने लगी।
शादी उन्नाव के रहने वाले कांग्रेस नेता उमाशंकर दीक्षित के आईएएस बेटे विनोद दीक्षित से हुई। उनकी विनोद से मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उन्होंने राजनीति के गुर ससुर से सीखे। ट्रेन में सफर के दौरान उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वर्ष 1991 में ससुर की मौत के बाद शीला ने उनकी विरासत को संभाल लिया।
अमेरिका के शिकागो के पास 4 जुलाई की परेड में गोलीबारी में 5 की मौत
मणिपुर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, 17 अब भी लापता
पांचवां टेस्ट - चाय तक इंग्लैंड का स्कोर 107/1, लीस अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद
Daily Horoscope